CG News : स्टेशन से छूटने के बाद ट्रेन का हुआ ब्रेक जाम, मुंबई-हावड़ा मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित...
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को फिर से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

CG News : रायगढ़। हैदराबाद से रक्सौल जा रही यात्री ट्रेन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलते ही ब्रेक जाम हो गया, जिससे चक्रधर रेलवे फाटक के पास ट्रेन लगभग एक घंटे तक खड़ी रही। इस घटना के कारण मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है।
CG News : बता दें कि आज दोपहर लगभग 2.07 बजे, हैदराबाद से रक्सौल (07051) जा रही ट्रेन रायगढ़ स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही चक्रधर रेलवे फाटक के पास पहुंची, उसकी पीछे की बोगियों के ब्रेक जाम हो गए, जिससे ट्रेन रुक गई और यात्री परेशान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ब्रेक जाम को ठीक करने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को फिर से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
CG News : इस दौरान ट्रेन के अन्य यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, जबकि प्रभावित रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के परिचालन में भी देरी हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ब्रेक जाम की समस्या को तुरंत हल कर लिया गया है और ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य हो गई है।


