Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : किशोरी की आत्महत्या मामले में ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार, दुष्कर्म और धमकी का आरोप...

बताया जाता है कि आरोपी आदित्य बारले 64 हाउसिंग बोर्ड कोहका का रहने वाला है और श्री शंकराचार्य कॉलेज में बी-टेक का छात्र है।

CG News : किशोरी की आत्महत्या मामले में ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार, दुष्कर्म और धमकी का आरोप...
X

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई के स्मृति चौकी क्षेत्र में एक किशोरी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड आदित्य बारले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। बता दें कि 18 फरवरी को दोपहर में पीड़िता ने अपने घर में आत्महत्या कर ली।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जांच के लिए भेजा गया। पुलिस को पीड़िता के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आरोपी आदित्य बारले द्वारा कई बार दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का जिक्र किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी आदित्य बारले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG News : सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आदित्य ने पीड़िता के साथ अनाचार करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देना स्वीकार किया है। बताया जाता है कि आरोपी आदित्य बारले 64 हाउसिंग बोर्ड कोहका का रहने वाला है और श्री शंकराचार्य कॉलेज में बी-टेक का छात्र है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire