Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : बिंजोली और घोड़ा सोडा के मध्य वन विभाग द्वारा बनाए गए सीपीटी विवाद पर दोनों ग्राम वासियों ने जताई सहमति
CG News : रोशन सेन, माकड़ी। बिंजोली और घोड़सोड़ा के मध्य वन विभाग द्वारा बनाए गए सीपीटी को लेकर विवाद चल रहा था।

CG News : रोशन सेन, माकड़ी। बिंजोली और घोड़सोड़ा के मध्य वन विभाग द्वारा बनाए गए सीपीटी को लेकर विवाद चल रहा था। बिंजौली ग्रामवासियों का कहना था कि सीपीटी सीधा न बनाके घुमावदार बना है, जिससे बिंजोली ग्राम की भूमि घोड़सोड़ा बीट में चली गई है और इसी वजह से बिंजोली ग्राम के कुछ लोगो द्वारा उस भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया। आज उस अतिक्रमण को छुड़ाने के लिए घोड़सोडा ग्राम वासी ट्रैक्टर लेकर वहां पे जुताई करने की मनसा से पहुंचे थे।
CG News : इसकी सूचना वन और पुलिस विभाग को मिलते ही दोनों विभाग के दल मौके पर पहुंचे। मौके पर दोनों ग्राम की ओर से लगभग 100-100 लोग मौजूद थे। एसडीओपी कोंडागांव, वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरावती तथा पुलिस और वन विभाग को टीम के द्वारा दोनो ग्राम के सरपंच, उपसरपंच वनप्रबंधन, समिति अध्यक्ष तथा गणमान्य नागरिकों को समझाइश दी गई और वन विभाग के बीट नक्शे पे यह समझाया गया की सीपीटी खुदाई का कार्य सही हुआ है
CG News : तथा फील्ड पर सीपीटी को नाप के दिखलाया गया जो सही पाए जाने पर दोनो ग्राम के गणमान्यो द्वारा स्वीकार किया गया तथा भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं किया जाएगा इस लिए पंचनामा किया गया। मौके पर जिस भूमि पे अतिक्रमण की सूचना मिली थी वन विभाग द्वारा वहा पौधा रोपण कार्य प्रस्तावित किया गया जिसमें दोनों ग्रामवासियों द्वारा सहमती जताई गई हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


