Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

। अनुमानित उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

CG News : फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। अनुमानित उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े बरामद किए हैं। हालांकि, मृतक की पहचान करने लायक कोई दस्तावेज या अन्य सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, आत्महत्या की संभावना पर पुलिस ने जांच जारी रखी है और पहचान स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire