Create your Account
CG News : लॉज के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 04 Sep, 2025
मृतक की पहचान रायपुर के सीतानगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी करण पाल के रूप में हुई है।
CG News : खैरागढ़। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित आशीष लॉज में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 27 वर्षीय युवक का शव लॉज के रूम नंबर 306 के बाथरूम में चादर के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रायपुर के सीतानगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी करण पाल के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करण पाल ने 30 अगस्त को आशीष लॉज में कमरा बुक किया था। उसने लॉज कर्मचारियों को बताया कि वह घूमने के लिए खैरागढ़ आया है। आखिरी बार उसे 1 सितंबर को कमरे से बाहर निकलते देखा गया था। इसके बाद कमरा लगातार बंद रहा। बुधवार रात को लॉज मैनेजर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गुरुवार सुबह कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो बाथरूम में करण का शव फंदे पर लटका मिला।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कमरे से पुलिस को कोई भी निजी सामान, जैसे बैग, कपड़े या अन्य वस्तुएं, नहीं मिलीं। केवल एक पुराना कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस अब कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।
सवाल यह उठ रहा है कि बिना किसी सामान के युवक लॉज में क्यों ठहरा? क्या उसका सामान किसी ने हटाया, या यह किसी साजिश का हिस्सा है? पुलिस ने तत्काल कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
- 2. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 3. Ambikapur-Kolkata Air Service: अंबिकापुर-कोलकाता हवाई सेवा आज से शुरू, हफ्ते में इन दो दिन संचालित होंगी फ्लाइट, यहां देखें शेड्यूल
- 4. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

