Create your Account
CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा
CG News : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बिसबहरी गांव में शनिवार शाम से लापता दो मासूम बच्चों के शव रविवार को गांव के पास स्थित तालाब में तैरते हुए मिले।
मृत बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस भी खोजबीन में जुट गई थी। रविवार सुबह जब गांव के तालाब में दोनों बच्चों के शव दिखे, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जहां यह हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 2. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 3. UP News : कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा; 4 की हालत नाजुक, कई घायल
- 4. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

