Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : केशकाल में दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आकलन शिविर का आयोजन

इसके साथ ही, बच्चों और उनके परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

CG News : केशकाल में दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आकलन शिविर का आयोजन
X

CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग आकलन शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक तथा जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की चिकित्सा जांच करना और उनके लिए आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण करना था।

CG News : शिविर में कुल 50 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 17 बच्चों को प्रमाण पत्र जारी किए गए और 5 बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा बच्चों की सर्जरी, स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी का आकलन किया गया। इस आकलन शिविर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण और सामग्री देने के लिए भी चिन्हांकित किया गया। इसके साथ ही, बच्चों और उनके परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

CG News : इस शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्य जैसे सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. धीरज साहनी, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गिरजा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मयूर चांदेकर, सहायक नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नकलेश सोरी और अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इसके अलावा, कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एसआर मरावी, खंड शिक्षा अधिकारी सीएल मंडावी और समस्त शिक्षकगण का सक्रिय सहयोग रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire