Breaking News
:

CG News : फ्रिज का दरवाजा खोलते ही हुआ ब्लास्ट, किसान की मौत...

CG News

विशेषज्ञों का मानना है कि कंप्रेसर फेल होने, गैस रिसाव या ओवरलोड इलेक्ट्रिकल सर्किट के कारण ऐसा विस्फोट हो सकता है।

CG News : खैरागढ़। जिले के छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा की घरेलू फ्रिज में हुए भीषण विस्फोट के कारण मौत हो गई। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि श्रीराम के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए और उनके शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।


बता दें कि श्रीराम वर्मा रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोल रहे थे, तभी अचानक तेज विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। विस्फोट के कारण श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


मृतक श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर छाई हुई है, और लोग इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हैं। फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू करने पर यह हादसा हुआ। फ्रिज रसोई में रखा था और संभवतः पुराने मॉडल का था। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि कंप्रेसर फेल होने, गैस रिसाव या ओवरलोड इलेक्ट्रिकल सर्किट के कारण ऐसा विस्फोट हो सकता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us