Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन, कांग्रेस का सूपड़ा साफ...

जबकि कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

CG News : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन, कांग्रेस का सूपड़ा साफ...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने नगर निगमों से लेकर जिला पंचायतों तक अपना दबदबा कायम किया है, जबकि कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

CG News : बता दें कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी नगर निगमों में महापौर पदों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा, रायपुर नगर निगम में भाजपा का सभापति भी चुना गया है। यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे पार्टी का प्रभुत्व और मजबूत हुआ है।

CG News : पंचायत चुनावों में भाजपा का परचम-
पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 27 जिला पंचायतों में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कब्जा किया है। 146 जनपद पंचायतों में से 129 में चुनाव संपन्न हुए हैं, जिनमें भाजपा ने 116 जनपदों में अध्यक्ष और 119 में उपाध्यक्ष पद जीते हैं। कांग्रेस को केवल 10 अध्यक्ष और 8 उपाध्यक्ष पद मिले हैं, जबकि सीपीआई ने 2 अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की है। गोंडवाना पार्टी ने भी 1 अध्यक्ष पद जीता है।

CG News : चार जिलों में भाजपा का दबदबा-
शनिवार को बलौदाबाजार, कबीरधाम, बालोद और बिलासपुर जिलों में हुए पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। बालोद में अध्यक्ष- तारिणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष- तेजराम साहू कबीरधाम में अध्यक्ष- ईश्वरी साहू (निर्विरोध), उपाध्यक्ष- कैलाश चंद्रवंशी (निर्विरोध) बलौदाबाजार में अध्यक्ष- आकांक्षा जायसवाल (निर्विरोध), उपाध्यक्ष- पवन साहू (निर्विरोध) बिलासपुर में अध्यक्ष- राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष- ललिता संतो कश्यप

CG News : अब शेष बचे हुए 17 जनपदों में चुनाव-
अब तक 17 जनपद पंचायतों में चुनाव शेष हैं, जिन्हें 12 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा का वर्चस्व और मजबूत हो गया है।

CG News : जिलेवार अध्यक्षों की सूची-
कोरिया में रोहित पैकरा, सूरजपुर में चंद्रमणी पैकरा, बलरामपुर में हिरामुनी निकुंज, सरगुजा में निरूपा सिंह, रायगढ़ में शिखा गबेल, कोरबा में पवन कुमार सिंह, बिलासपुर में राजेश सूर्यवंशी, जीपीएम में समीरा पैकरा, सक्ती में द्रौपदी चंद्रा, जांजगीर चांपा में सत्य लता मिरी, महासमुंद में मोगरा पटेल, बलौदाबाजार में आकांक्षा जायसवाल, गरियाबंद में गौरीशंकर कश्यप, धमतरी में अरुण कुमार सार्वा, बालौद में तारिणी चंद्राकर, दुर्ग में सरस्वती बंजारे, बेमेतरा में कल्पना तिवारी, कबीरधाम में ईश्वरी साहू, राजनांदगांव में किरण वैष्णव, मोहला-मानपुर में नम्रता सिंह, खैरागढ़-गंड़ई में प्रियंका ताम्रकार, कांकेर में किरण नरेटी, कोंडागांव में रीता शोरी, नारायणपुर में नारायण मरकाम, बस्तर में वेदवती कश्यप, दंतेवाड़ा में नंदलाल मुड़ामी व बीजापुर में जानकी कोरसा को अध्यक्ष बनाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire