Create your Account
CG News : भाजपा ने पहले चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों के नाम, CM साय ने तारापुर में किया प्रचार
CG News : रायपुर/दिल्ली: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
CG News : इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने बिहार के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के लोकप्रिय प्रत्याशी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए प्रचार किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकसित भारत के विजन के पक्ष में मतदान करें।
CG News : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में जो विश्वास और विकास का मार्ग बना है, उसका प्रतिबिंब यहां की जनता में भी देखा जा सकता है। कार्यकर्ताओं और जनता की बढ़ती उत्साहजनक भागीदारी यह संकेत दे रही है कि बिहार में एनडीए की भारी बहुमत से जीत तय है।

Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर केंद्रित दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का किया कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुभारंभ
- 2. CG Crime : प्यार, शादी का दबाव और फिर मौत, महिला वकील की हत्या कर प्रेमी ने रची थी झूठ की कहानी, ऐसा हुआ खुलासा
- 3. Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग
- 4. MP News : राजपुर अस्पताल में रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने 3 सरकारी डॉक्टरों को रंगे हाथ दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

