Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : भाजपा नेता को छोटे दुकानदारों की लगेगी आह- लघु व्यवसायी संघ
जिसके कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा दबाव में आकर छोटे लघु दुकानदारों को दुकान लगाने मना किया गया

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। घरघोड़ा में चौक चौराहों व मुख्य मार्ग से हटकर कचरे की ढेर, खंडहर, ख़ाली जगहों पर छोटे दुकानदारों ने स्वविवेक दिखाते हुए पिछले महीने भर से नगर के दूसरे छोर पर धीरे धीरे विस्थापन हो रहे है। जिससे मुख्य मार्ग चौक चौराहों पर क़ब्ज़े हटने से सुंदरता भी बढ़ रही है। वही स्कूल, न्यायालय मजिस्ट्रेट निवास, तहसील कार्यालय से भी हटने का दौर जारी है, जिसको लेकर स्थानीय भाजपा नेताओ का पेट दर्द जारी है।
CG News : जिसमें भाजपा नेता संजय सिन्हा द्वारा छोटे दुकानदारो के प्रति अपनी अस्वेंदनशील रवैया दर्शाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करते हुए कहा है की जहां दुकान दार विस्थापित हो रहे है वो छोटे झाड़ का जंगल है व उसका आवंटन किया जा रहा है। वही छोटे दुकानदारों को दुकान ऐसे ख़ाली जगह, छोटे झाड़ कचरे के ढेर पर कोई भी दुकान आबंटित नहीं किया जाये। इनके द्वारा छोटे व्यवसायियों के विरोध में पत्र व्यवहार कर कार्यवाही करने को निर्देश दिया गया गया।
CG News : जिसके कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा दबाव में आकर छोटे लघु दुकानदारों को दुकान लगाने मना किया गया व नोटिश देने की धमकी दिया जा रहा है। जिससे दुकानदारों द्वारा एक स्वर में भाजपा नेता संजय सिन्हा के ख़िलाफ़ एक स्वर में निंदा प्रस्ताव पारित कर भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री सांसद को जाकर मिलकर अपनी बात रखने को कहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


