Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : 10 नगर निगमों में बने भाजपा के मेयर, कांग्रेस जीरो पर हुआ आउट...
- Rohit banchhor
- 15 Feb, 2025
लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में भाजपा के महापौर चुने गए है, वहीं कांग्रेस को शून्य पर आउट होना पड़ा है। रायपुर में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने दिप्ती दुबे को 138418 वोट से हरा दिया। वहीं रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है।
CG News : अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे।
CG News : देखें 10 नगर निगम की लिस्ट-
रायगढ़- भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान (27,000 वोट से विजयी)
चिरमिरी- भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय (6,000 वोट से विजयी)
धमतरी- भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा (34,085 वोट से विजयी)
राजनांदगांव- भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी
अंबिकापुर- भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी
जगदलपुर- भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय विजयी
कोरबा- भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी
बिलासपुर- भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी विजयी
दुर्ग- भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार विजयी
रायपुर- भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे विजयी (138418 वोट से विजयी)
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : टैक्सिींग के दौरान भिड़े दो विमान, विंगलेट को पहुंचा नुकसान
- 2. UP News : हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं...., CM योगी ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ, बच्चों को दीं किताबें और बैग
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 4. MP News : जिस तालाब ने ली थी भाई की जान, वहीं दो बहनों की भी डूबकर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

