Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 27 माओवादियों को किया ढेर...

अब तक मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

CG News : नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 27 माओवादियों को किया ढेर...
X

CG News : गरियाबंद। रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सोमवार को सुरक्षाबलों द्वारा किए गए मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली ऑपरेशन माना जा रहा है। मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी के सदस्य जयराम उर्फ चलपती, सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू शामिल हैं।

CG News : इस मुठभेड़ में जयराम उर्फ चलपती, जो एक करोड़ के इनाम का आरोपी था, मार गिराया गया। इसके अलावा, मनोज पर एक करोड़ और गुड्डू पर 25 लाख का इनाम था। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक बड़ा सफलता हासिल की है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब गरियाबंद में इस तरह का व्यापक नक्सली ऑपरेशन हुआ है।

CG News : सोमवार को पहले की सूचना के अनुसार, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था और कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ था। घायल जवान को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली भी मारी गई है। अब तक मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire