Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : फरसगांव पुलिस की बड़ी सफलता, फरार अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
फरसगांव पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी परमेश्वर खीला को फरसगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल भी जब्त किया है।
CG News : पुलिस के अनुसार, मामला 26 मई 2024 का है, जब थाना फरसगांव के अपराध क्रमांक 57/2024 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के अंतर्गत सतीशचंद्र प्रजापति और शुभम सिंह पटेल को अवैध गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों को ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 9732 में 1 क्विंटल 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था और उन्हें पूर्व में जेल भेज दिया गया था। हालाँकि, ट्रक का मालिक परमेश्वर खीला तब से फरार था।
CG News : पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में, एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में फरसगांव पुलिस ने आरोपी परमेश्वर खीला की तलाश में कई जांच पड़ताल की। आरोपी, जो ओडिशा के मलकानगिरी जिले के डोरागुड़ा गांव का निवासी है, ने पूछताछ में अपने ट्रक का उपयोग गांजा तस्करी के लिए करने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि उसके खाते में गांजा की बिक्री का पैसा ओडिशा के एक अन्य तस्कर सुब्रत राय द्वारा भेजा जाता था।
CG News : आरोपी के बैंक खाते में लेन-देन की जांच में पुष्टि हुई कि सुब्रत राय ने अवैध गतिविधियों के लिए पैसे भेजे थे। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर परमेश्वर खीला को गिरफ्तार कर 25 अक्टूबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरसगांव पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


