Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रतन दुबे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता एनआईए की गिरफ्त में, माओवादियों से साठगांठ का शक...

इस हत्याकांड में पहले चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

CG News : रतन दुबे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता एनआईए की गिरफ्त में, माओवादियों से साठगांठ का शक...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 4 नवंबर 2023 को भाजपा नेता रतन दुबे की नृशंस हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कार्रवाई करते हुए नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी ने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया है। एनआईए ने शिवानंद नाग को जगदलपुर की एनआईए विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस हत्याकांड में पहले चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

CG News : गौरतलब हो कि 4 नवंबर 2023 को नारायणपुर जिले के कौशलनार साप्ताहिक बाजार में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की माओवादियों ने कुल्हाड़ियों और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। यह हमला 7 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक तीन दिन पहले हुआ था। एनआईए की जांच में सामने आया कि यह हत्या स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने और स्थानीय लोगों में आतंक फैलाने के लिए सुनियोजित थी।

CG News : माओवादियों ने रतन दुबे को निशाना बनाया, क्योंकि वह भाजपा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे थे और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पार्टी की मौजूदगी को मजबूत कर रहे थे। स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जांच में माओवादियों की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद एनआईए ने 23 फरवरी 2024 को इस मामले को अपने हाथ में लिया।

CG News : 5 जून 2024 को एनआईए ने माओवादी कार्यकर्ता धन सिंह कोर्राम उर्फ सुखदेव कोर्राम के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें उसकी हत्या की साजिश में सक्रिय भूमिका का खुलासा हुआ। 20 दिसंबर 2024 को एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के तीन अन्य सदस्यों सैनूराम कोर्राम, लालूराम कोर्राम और एक सशस्त्र माओवादी कैडर के खिलाफ चार्जशीट दायर की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire