Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मतदान से ठीक पहले कांग्रेस की बड़ी छंटनी, 15 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निकाला...

यह कदम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति को बचाने के लिए उठाया गया है।

CG News : मतदान से ठीक पहले कांग्रेस की बड़ी छंटनी, 15 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निकाला...
X

CG News : गरियाबंद। नगर निगम चुनाव में बागी प्रत्याशियों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। मतदान से महज एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए 15 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह कदम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति को बचाने के लिए उठाया गया है।

CG News : बता दें कि गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री द्वारा जारी आदेश में नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत कर रहे 15 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इन बागी नेताओं ने न केवल पार्षद पद के लिए बल्कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए भी पार्टी की रणनीति को ध्वस्त करने की कोशिश की थी।

CG News : भाजपा ने अपने बागी प्रत्याशियों को एक सप्ताह पहले ही पार्टी से अलग कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले में देरी की। इस निष्कासन के बाद कांग्रेस की ओर से यह संदेश दिया गया है कि पार्टी अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire