Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
CG News : पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 150 जवानों ने कालोनियों में की छापेमारी, 4 लड़की सहित 32 संदिग्ध हिरासत में...
- Rohit banchhor
- 02 Feb, 2025
अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे और कॉलोनी में किरायेदारों के वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया जाएगा।
CG News : दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई के तालपुरी परिजात कॉलोनी में रविवार तड़के छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। 150 से अधिक पुलिस जवानों की टीम ने कॉलोनी में दबिश देकर 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं। इस छापेमारी के दौरान हथियार, नशीले पदार्थ और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को पकड़ा गया। फिलहाल सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
CG News : बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तालपुरी परिजात अपार्टमेंट में कई किरायेदार बिना किसी पहचान या वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। जानकारी के आधार पर रविवार सुबह पुलिस टीम ने कॉलोनी में छापेमारी कर कई संदिग्ध जोड़ों को पकड़ा। इस दौरान पारिजात ब्लॉक के 1888 घरों की तलाशी ली गई। जिसमें 30 से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक युवक हथियार के साथ पकड़ा गया। कुछ युवकों के पास नशीले पदार्थ भी बरामद हुए। तालपुरी कॉलोनी में बढ़ते किरायेदारों के साथ अवैध गतिविधियां भी बढ़ रही हैं।
CG News : पहले भी पुलिस ने यहां नकली नोट, ड्रग्स, गांजा तस्करी और देह व्यापार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि, तालपुरी कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। हमने छापेमारी कर संदिग्धों को पकड़ा है। सभी का वेरिफिकेशन किया जाएगा और अगर कोई गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब पकड़े गए सभी संदिग्धों की पृष्ठभूमि खंगाल रही है। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे और कॉलोनी में किरायेदारों के वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रील का जुनून बना जानलेवा, मालगाड़ी पर चढ़े युवक की करंट से मौत
- 2. Blast in Imam Bargah : जुमे की नमाज के बीच इमाम बारगाह में धमाका, इलाके में दहशत, शहर अलर्ट पर
- 3. Khatu Shyam Temple: 19 घंटे बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, भक्तों से सहयोग की अपील, जानिए वजह
- 4. Stock Market Today February 06: अंतिम आधे घंटे की खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,693 पर बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

