Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस से लाखों रूपए का अवैध शराब जब्त...

पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस से लाखों रूपए का अवैध शराब जब्त...
X

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 27 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त की है। डोंगरगढ़ से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम करवारी में 3,888 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित शराब का जखीरा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 27,32,670 रुपये आंकी गई है।

CG News : बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम करवारी निवासी रोहित उर्फ सोनू नेताम अपने फार्म हाउस में मध्यप्रदेश निर्मित शराब का अवैध रूप से भंडारण कर रहा है। आरोपी शराब को खाली शीशियों में भरकर छत्तीसगढ़ का लेबल और सील लगाकर बिक्री करने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और भारी मात्रा में शराब बरामद की।

CG News : तलघर में मिले शराब की बोतलें और नकली स्टीकर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फार्म हाउस में दो कमरों में शराब की पेटियां भरकर रखी थीं। तलघर में खाली बोतलें, बिना स्टिकर वाली शीशियां और छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग का नकली ‘गोवा व्हिस्की’ स्टीकर रोल भी मिला। इससे साफ हुआ कि आरोपी मध्यप्रदेश से लाई गई शराब को नकली छत्तीसगढ़ी ब्रांड में बदलकर बेचने की योजना बना रहा था।

CG News : इस मामले को लेकर राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपी सोनू नेताम पहले भी कई बार आबकारी मामलों में जेल जा चुका है। वह फार्म हाउस में CCTV और वाई-फाई के जरिए निगरानी रखता था, जिससे पुलिस के छापे की भनक लगते ही फरार हो गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire