Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, 2025 की जगह 2024 की उत्तरपुस्तिकाएं बांट दी गईं...

2025 की जगह 2024 की उत्तरपुस्तिकाएं वितरित कर दी गईं।

CG News : शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, 2025 की जगह 2024 की उत्तरपुस्तिकाएं बांट दी गईं...
X

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इस बीच शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला के बोर्ड परीक्षा समन्वय केंद्र पर 2025 की जगह 2024 की उत्तरपुस्तिकाएं वितरित कर दी गईं।

CG News : यह गलती प्रभारी और प्राचार्य एलपी डाहिरे द्वारा की गई, जिससे कई स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य डाहिरे ने बताया कि करीब डेढ़ हजार उत्तरपुस्तिकाएं गलती से बांट दी गईं, जो 2024 की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए थीं। अब इन उत्तरपुस्तिकाओं को वापस मंगाया जा रहा है और उनकी जगह 2025 की उत्तरपुस्तिकाएं दी जा रही हैं।

CG News : इस प्रक्रिया में समय और संसाधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। यह घटना बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। अगले सप्ताह से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र और शिक्षक पहले से ही तनाव में हैं, ऐसे में इस तरह की गलती ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।


CG News : शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी केंद्रों पर सही उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच जाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire