Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पहाड़ी कोरवा आश्रम में बड़ी लापरवाही, इलाज के अभाव में 7 वर्षीय छात्र की मौत, अधीक्षक निलंबित...

हालत बिगड़ने पर रविवार को अंबिकापुर अस्पताल ले जाते समय उसने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।

CG News : पहाड़ी कोरवा आश्रम में बड़ी लापरवाही, इलाज के अभाव में 7 वर्षीय छात्र की मौत, अधीक्षक निलंबित...
X

CG News : बलरामपुर। राजपुर विकासखंड के पहाड़ी कोरवा आश्रम लाऊ में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां इलाज के अभाव में पहली कक्षा के 7 वर्षीय छात्र अजीत सिंह की मौत हो गई। अजीत शनिवार से पेचिश की शिकायत से पीड़ित था, लेकिन आश्रम प्रबंधन ने समय पर इलाज नहीं कराया। हालत बिगड़ने पर रविवार को अंबिकापुर अस्पताल ले जाते समय उसने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।

CG News : छात्र की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने मामले में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर आश्रम अधीक्षक बीरसाय मरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की एक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इलाज में कोई कमी थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

CG News : जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रभारी अधीक्षक बीरसाय मरावी की लापरवाही साबित हुई है, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि क्या आश्रम में अन्य छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर कोई और लापरवाही बरती जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire