Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी चूक, बैलेट पेपर से गायब हुआ प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह, मतदान निरस्त

इस गंभीर चूक के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने इस वार्ड में हुए मतदान को निरस्त करने का फैसला किया है।

CG News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी चूक, बैलेट पेपर से गायब हुआ प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह, मतदान निरस्त
X

CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम कोटपाड़ के वार्ड क्रमांक 2 में बैलेट पेपर से एक पंच प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह गायब पाया गया। इस गंभीर चूक के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने इस वार्ड में हुए मतदान को निरस्त करने का फैसला किया है।

CG News : जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 2 में पंच पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। सभी ने अपना चुनाव प्रचार किया था, लेकिन जब मतदान शुरू हुआ, तो मतदाताओं और प्रत्याशियों ने देखा कि बैलेट पेपर में एक उम्मीदवार शैलेश माली का नाम और उनका चुनाव चिन्ह 'कुल्हाड़ी' ही नहीं था। इस गंभीर चूक के बाद मतदाताओं और प्रत्याशियों ने विरोध जताया, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान निरस्त करने का निर्णय लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रांकन चार्ली ने बताया कि इस वार्ड में पुनः मतदान कराया जाएगा।

CG News : उन्होंने कहा कि इस चूक की जांच की जाएगी और जो भी लापरवाही करने वाले अधिकारी या कर्मचारी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 विकासखंडों में मतदान हुआ। इस चरण में कुल 46,83,736 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 21 फरवरी को होगी। पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में 81.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire