Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, पोषण ट्रैकर ऐप और ओटीपी व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं...

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।

CG News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, पोषण ट्रैकर ऐप और ओटीपी व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं...
X

CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई पोषण ट्रैकर ऐप और ओटीपी आधारित पोषण आहार (टीएचआर) वितरण प्रणाली के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। खैरागढ़ के अंबेडकर चौक पर सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।

CG News : बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई डिजिटल प्रणाली अव्यावहारिक है। ओटीपी आधारित वितरण प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों के पास मोबाइल फोन न होने या एक ही फोन परिवार के कई सदस्यों द्वारा इस्तेमाल होने के कारण समस्याएं आ रही हैं। इससे पोषण आहार वितरण प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ओटीपी न मिलने पर उनके काम को अधूरा मान लिया जाता है और उनके मानदेय में कटौती की जाती है। इसके अलावा, पोषण ट्रैकर ऐप में नेटवर्क और लॉगिन संबंधी समस्याएं भी आ रही हैं, जिससे डेटा अपडेट करने में दिक्कत होती है।

CG News : प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें-
ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली को हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। पोषण ट्रैकर ऐप की तकनीकी खामियों को दूर किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाए। कार्यकर्ताओं पर लगाए गए अनुचित दबाव को कम किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सुविधाओं को सुधारा जाए।

CG News : जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन-
प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला कार्यालय पहुंचा और संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग को ज्ञापन सौंपा। डिप्टी कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने माना कि नई व्यवस्था में तकनीकी खामियां हैं और इसे सुधारने की जरूरत है।

CG News : आंदोलन के उग्र होने की चेतावनी-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने सरकार से जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire