Create your Account
CG News : साय सरकार का बड़ा फैसला, UPSC मुख्य परीक्षा पास करने वालों को मिलेंगे 1 लाख रुपये...
- Rohit banchhor
- 29 Apr, 2025
इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना और उनकी मेहनत को सम्मान देना है।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह प्रोत्साहन राशि नगर निगमों की 'महापौर सम्मान निधि' के तहत प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना और उनकी मेहनत को सम्मान देना है।
CG News : UPSC 2024 में छत्तीसगढ़ का दबदबा-
हाल ही में घोषित UPSC 2024 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने 65वां रैंक हासिल किया, जबकि मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक प्राप्त किया। बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक, अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक और अंबिकापुर की शची जायसवाल ने 654वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।
CG News : मुख्यमंत्री साय ने इन सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन राशि न केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी। यह कदम छत्तीसगढ़ के युवाओं को सिविल सेवाओं में और अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 2. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 3. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 4. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

