Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गैंगरेप और तिहरे हत्याकांड में 5 दोषियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली...
- Rohit banchhor
- 19 Jun, 2025
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह सजा समाज में न्याय के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगी।
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा जिले के सनसनीखेज गैंगरेप और तिहरे हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोरबा जिला कोर्ट द्वारा 5 दोषियों को दी गई फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि यह मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड की सजा उचित नहीं है।
बता दें कि यह मामला जनवरी 2021 का है, जब कोरबा जिले में 16 वर्षीय पहाड़ी कोरवा जनजाति की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। साथ ही, उसके पिता और 4 साल की मासूम बच्ची की भी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य अपराध के लिए कोरबा जिला कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसकी पुष्टि के लिए मामला हाईकोर्ट में भेजा गया।
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए उम्रकैद की सजा पर्याप्त है। कोर्ट ने यह भी माना कि दोषियों की कोई पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह सजा समाज में न्याय के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Mathura Accident : मथुरा में हादसा : पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 30 लोग थे सवार, 9 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 2. Share Market: अमेरिका-ईरान सीजफायर का असर: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 2,900 अंक चढ़ा, निफ़्टी भी हुई बूम
- 3. MP News : डमी ऐप से 4 करोड़ का दिया झांसा, 93 लाख की ठगी; 5 आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG Crime : लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंत, मंगलसूत्र बना मौत का फंदा, साथी ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

