Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों को बड़ा झटका, 22 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का था इनाम...

सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपति भी शामिल है, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

CG News : नक्सलियों को बड़ा झटका, 22 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का था इनाम...
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल संगठन को करारा झटका लगा है। सुरक्षा बलों की लगातार सफलताओं और बढ़ते दबाव के बीच 22 नक्सलियों, जिन पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था, ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपति भी शामिल है, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

CG News : पुलिस अधीक्षक (एसपी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) की उपस्थिति में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। यह सफलता सुरक्षा बलों की रणनीतिक कार्रवाइयों और क्षेत्र में नक्सलियों पर बढ़ते मनोवैज्ञानिक दबाव का नतीजा मानी जा रही है।

CG News : केंद्रीय गृह मंत्री की अपील का असर-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दंतेवाड़ा के बस्तर पंडुम कार्यक्रम में नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। उनकी इस अपील का प्रभाव अब सुकमा में साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा बलों के अभियानों के साथ-साथ संवाद और पुनर्वास की नीतियों ने नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए प्रेरित किया है।

CG News : मुख्यधारा की ओर कदम-

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने न केवल हथियार डाले, बल्कि मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा भी जताई। पुलिस और प्रशासन ने इन नक्सलियों को पुनर्वास और रोजगार के अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire