Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कांग्रेस को बड़ा झटका, एमआईसी सदस्य ने थामा भाजपा का दामन, सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता...

सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

CG News : कांग्रेस को बड़ा झटका, एमआईसी सदस्य ने थामा भाजपा का दामन, सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता...
X

CG News : दुर्ग। रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड 28 की पार्षद और एमआईसी सदस्य (महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी) डॉ. सीमा साहू ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के निवास पर पहुंचकर भाजपा का दामन थामा। इस दौरान सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

CG News : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का पार्टी बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले भी चार कांग्रेस पार्षद महापौर के भेदभावपूर्ण रवैये से असंतुष्ट होकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। डॉ. सीमा साहू के इस कदम से कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होने की संभावना है, जबकि भाजपा ने रिसाली निगम में अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है। यह घटना स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire