Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रायगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा को वाकओवर, कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया...

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी को बिना किसी प्रतिस्पर्धा के वाकओवर मिल गया।

CG News : रायगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा को वाकओवर, कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया...
X

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। वार्ड नंबर 18 की अधिकृत प्रत्याशी शीला साहू ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया और इसके बाद से वह गायब हो गईं। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी को बिना किसी प्रतिस्पर्धा के वाकओवर मिल गया।

CG News : बता दें कि भाजपा के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी और रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका करार दिया। उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि पार्टी में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और सत्ता की लालसा इतनी बढ़ गई है कि उनके अपने नेता ही पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। ओपी चौधरी ने कहा, कांग्रेस पूरे देश में परिवारवाद की राजनीति कर रही है और यही कारण है कि आज पार्टी के अपने कार्यकर्ता भी इसे छोड़कर जा रहे हैं। रायगढ़ के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा की पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद बन गई हैं। यह हमारे लिए बड़ी जीत है।

CG News : भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में अपील-
ओपी चौधरी ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने चौहान को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने 29 वर्षों तक भाजपा संगठन के लिए काम किया है। वे 15 साल तक भाजपा की प्रदेश सरकार में संगठन का हिस्सा रहे, लेकिन अपनी ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखी। ओपी चौधरी ने चौहान की सादगी और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, वह आज भी चाय बेचकर जीवन यापन कर रहे हैं। अगर वह चाहते तो सत्ता का दुरुपयोग कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

CG News : बजट को लेकर ओपी चौधरी का बयान-
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगामी बजट को लेकर कहा कि यह छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की नींव रखी है और यह बजट उसी नींव की एक मजबूत ईंट के रूप में देखा जाना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire