Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, बेमेतरा जिलाध्यक्ष बंशी पटेल ने दिया इस्तीफा

बंशी पटेल ने नगरपालिका कुसमी में पार्टी प्रत्याशियों के चयन को गलत ठहराते हुए इस प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, बेमेतरा जिलाध्यक्ष बंशी पटेल ने दिया इस्तीफा
X

CG News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जहां बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। बंशी पटेल ने नगरपालिका कुसमी में पार्टी प्रत्याशियों के चयन को गलत ठहराते हुए इस प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

CG News : उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अनदेखी और गलत फैसलों के कारण वे अब संगठन से जुड़े नहीं रह सकते। इस्तीफे में बंशी पटेल ने पूर्व कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं की, लेकिन उनका कहना है कि पार्टी में उनके सुझावों और फैसलों को नजरअंदाज किया जा रहा था। बंशी पटेल पहले पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के समर्थक माने जाते थे, और उनके खेमे से जिलाध्यक्ष पद तक पहुंचे थे। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है, जिससे पार्टी के भीतर उथल-पुथल मच गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire