Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, हीराधर यादव की 1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, रायपुर पुलिस भी सतर्क...

यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ राज्य में चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।

CG News : गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, हीराधर यादव की 1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, रायपुर पुलिस भी सतर्क...
X

CG News : जशपुर/रायपुर। नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जशपुर के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई सफेमा (एसएएफईएमए) कोर्ट मुंबई के जरिए की गई, जिसमें तस्कर का मकान और पांच वाहन शामिल हैं। इस सफलता ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।

CG News : बता दें कि जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में अपराध पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उधर, रायपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और गांजा व ड्रग्स तस्करी में लिप्त पुराने व सक्रिय आरोपियों पर नकेल कसने के लिए पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।

CG News : अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कई आरोपियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर सक्षम कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं, जिसमें से छह से अधिक आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ राज्य में चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire