Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: अवैध शराब पर बिक्री पर बड़ी कार्यवाही, आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड, 6 को नोटिस

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की छापेमारी में बलौदाबाजार

CG News: अवैध शराब पर बिक्री पर बड़ी कार्यवाही, आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड, 6 को नोटिस
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की छापेमारी में बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव में अवैध शराब पकड़े जाने के बाद तीन सर्किल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, 6 वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

CG News: आबकारी आयुक्त के अनुसार, बलौदाबाजार के ग्राम बनसांकरा में अप्रैल में उड़नदस्ते ने छापा मारकर मध्यप्रदेश की 104 पेटी विदेशी शराब जब्त की थी। इस मामले में वृत्त प्रभारी मोतिन बंजारे को निलंबित किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह और सहायक आबकारी अधिकारी जलेस सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

CG News: इसी प्रकार 3 मई को महासमुंद के बागबाहरा में उड़नदस्ते ने 14 पेटी देशी शराब, 8 पेटी गोवा, 14 पेटी उड़ीसा की बीयर और 13 नग विदेशी शराब जब्त की। इस मामले में वृत्त प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा को निलंबित किया गया, जबकि जिला आबकारी अधिकारी निधिश कोष्ठी और मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज को नोटिस जारी हुआ है।

CG News: राजनांदगांव के डोंगरगढ़ वृत्त के ग्राम करवारी लतमर्रा मार्ग पर एक फार्म हाउस में पुलिस ने छापा मारकर 432 पेटी विदेशी शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और 4 हजार होलोग्राम जब्त किए। इस मामले में वृत्त प्रभारी अनिल कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त यदुनंदन राठौर और मंडल प्रभारी संदीप सहारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire