Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 ठिकानों पर दबिश, 7 तस्कर गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की तस्करी और अन्य आबकारी अपराधों पर रोक लगाने के लिए सघन निगरानी और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

CG News : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 ठिकानों पर दबिश, 7 तस्कर गिरफ्तार
X

CG News : रायपुर। जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी आबकारी आयुक्त व प्रबंध संचालक श्यामलाल धावड़े, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर विभाग ने 7 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 81.19 बल्क लीटर अवैध शराब और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

CG News : विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। भरेंगाभाठा में जानकी रात्रे के कब्जे से 30 पाव देशी मसाला शराब और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया। तिल्दा में सकुन तिवारी के मकान से 51 पाव, ग्राम खोला में जोहन धृतलहरे के घर से 47 पाव, ग्राम पिरदा में सुरजीत टांडे के निवास से 91 पाव, राठौर चौक के पास मोहित बघेल से 40 पाव देशी शराब और एक एक्टिवा, ग्राम तुलसी-2 में रंजन जांगड़े के घर से 52 पाव, और संतोषीनगर (वार्ड क्रमांक 59) में उमेश जोशी के मकान से 140 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई।

CG News : सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जानकी रात्रे, सकुन तिवारी, जोहन धृतलहरे, सुरजीत टांडे, मोहित बघेल, रंजन जांगड़े और उमेश जोशी शामिल हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की तस्करी और अन्य आबकारी अपराधों पर रोक लगाने के लिए सघन निगरानी और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire