Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस से 110 पेटी अवैध शराब जब्त...

मामले की गहन जांच जारी है, जिसमें शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई पर फोकस किया जा रहा है।

CG News : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस से 110 पेटी अवैध शराब जब्त...
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम बनसाकरा में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की है। एक सुनसान फार्म हाउस पर छापेमारी के दौरान 110 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.5 लाख रुपये है।

CG News : बता दें कि आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बनसाकरा गांव के बाहरी हिस्से में नदी किनारे स्थित एक फार्म हाउस में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपाई गई है। सूचना के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 110 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जो मध्य प्रदेश में निर्मित थी और छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई गई थी।

CG News : प्रारंभिक जांच से पता चला है कि फार्म हाउस को इसकी एकांत और सुरक्षित लोकेशन के कारण अवैध गतिविधियों के लिए चुना गया था। शराब को मध्य प्रदेश से लाकर यहां छुपाया गया था, ताकि इसे छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बेचा जा सके। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब पर For Sale in Madhya Pradesh Only लिखा हुआ था, जो इसकी अवैध प्रकृति को और पुख्ता करता है।

CG News : आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष सूचना और सटीक योजना के आधार पर की गई। मामले की गहन जांच जारी है, जिसमें शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई पर फोकस किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire