Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठियों को कर रही ट्रेस...

दुर्ग-भिलाई के क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान की गई थी और उनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे।

CG News : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठियों को कर रही ट्रेस...
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है, जिनमें से कुछ अब राज्य से बाहर जा चुके हैं। सरकार ने इन घुसपैठियों को ट्रेस करने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों का छत्तीसगढ़ में कोई स्थान नहीं है और यदि वे राज्य से बाहर भी चले गए हैं, तो भी पुलिस उन्हें ट्रेस करेगी।

CG News : उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की दोबारा एंट्री रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2000 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। हाल ही में कवर्धा और दुर्ग-भिलाई के क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान की गई थी और उनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे।

CG News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर के आधार पर भी की जा रही है, क्योंकि इनमें से अधिकांश लोग फेरी लगाने या फैक्ट्रियों में काम करने वाले थे। पुलिस ने उनकी ट्रैकिंग शुरू कर दी है और राज्य से बाहर गए इन घुसपैठियों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire