Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रभारी लेखापाल, दिव्यांग शिक्षक से मांगे थे 30 हजार रुपये

आरोपी ने एक दृष्टिबाधित शिक्षक से पदस्थापना के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी।

CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रभारी लेखापाल, दिव्यांग शिक्षक से मांगे थे 30 हजार रुपये
X

CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले में समग्र शिक्षा कार्यालय के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक दृष्टिबाधित शिक्षक से पदस्थापना के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी।

CG News : पीड़ित दिलीप कुमार ने स्पेशल एजुकेटर पद की भर्ती के लिए आवेदन किया था और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी कोंडागांव जिले में पोस्टिंग होनी थी। लेकिन समग्र शिक्षा के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया ने उनकी पदस्थापना के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। दिव्यांग शिक्षक ने यह मांग सुनकर ACB जगदलपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

CG News : ACB की टीम ने प्लान बनाकर रिश्वतखोर लेखापाल को ट्रैप किया। जैसे ही अरुण सेठिया ने 20 हजार रुपये लिए, ACB ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire