Create your Account
CG News : हाई स्कूल कसेकेरा में 38 बालिकाओं को किया सायकिल वितरण...
CG News : कसेकेरा। शासकीय हाई स्कूल कसेकेरा में छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा नवमी में नव प्रवेशी 38 बालिकाओं को सायकल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम एक गरिमामयी सभा में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सागर चंद्राकर और अध्यक्षता शाला विकास प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव ने की।
CG News : इस अवसर पर भाजपा के राज्य पदाधिकारी लोचन पटेल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दुबेलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य कलाराम नायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद ठाकुर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG News : प्राचार्य पवन चक्रधारी ने विद्यालय की उपलब्धियों और आवश्यकताओं की जानकारी देते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सागर चंद्राकर ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा की और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को याद करते हुए बलिका पढ़ेगी, विकास करेगी का नारा दिया।
CG News : लोचन पटेल ने शिक्षकों से श्रेष्ठ अध्यापन का आग्रह किया, ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। दुबेलाल साहू ने छात्रों को मेहनत कर अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
CG News : अध्यक्षीय उद्बोधन में बिंदेश्वरी यादव ने विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और सफल पढ़ाई की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। प्रधान पाठक विजय शर्मा ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया, साथ ही पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी
- 2. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 3. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
- 4. MP News : उफनते पुल को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बही बोलेरो, शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

