Breaking News
Create your Account
CG News : बिलाड़ी में भोजली विसर्जन धूमधाम से मनाया गया, पारंपिक खेलों का किया आयोजन...
CG News : अजय नेताम, तिल्दा नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिलाड़ी में सोमवार को भोजली पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार भोजली को मित्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसे अच्छी बारिश और फसल के लिए शुभ माना जाता है।
CG News : इस बार, भोजली विसर्जन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत बिलाड़ी में 10 दिनों तक महिलाओं और युवतियों ने भोजली की सेवा की और अंत में पोला पर्व के दिन इसका विसर्जन किया। कार्यक्रम के तहत, सक्ति माता मंदिर में भोजली विसर्जन की तैयारी की गई थी।
CG News : भोजली विसर्जन के दिन, गांव की महिलाएं और युवतियां गाजे-बाजे के साथ भोजली गीत गाते हुए, छोटी-छोटी लड़कियों को भोजली सिर पर लेकर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए गतवा तालाब तक पहुंचीं। वहां पर श्रद्धा पूर्वक भोजली की पूजा अर्चना की गई और फिर उसे विसर्जित किया गया।
CG News : भोजली के 10 दिन पहले बुआई की जाती है, और इस दौरान हर शाम को भोजली गीतों का आयोजन होता है। देवी की पूजा-अर्चना के बाद पोला पर्व के दिन भोजली विसर्जन किया जाता है।
CG News : इस अवसर पर कार्यक्रम में अशोक धुव्र, राजु यादव, सचिव अश्वनी यादव, पंकज यादव, गुमान पाल, रोहित पाल, विजय धुव्र, देवचरण यादव, विज्जु धुव्र, सिब्बु पाल, यशवंत, रमेश पाल, छवि पाल, प्रभु पाल, राजेन्द्र पाल, डिगेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामवासियों की उपस्थिति ने इस पर्व को और भी खास बना दिया।
CG News : इस अवसर पर कई खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें मटकी फोड़, खोखो, जलेबी दौड़ जैसे खेल शामिल थे। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए इन खेलों में पुरस्कार भी रखे गए थे, जिससे सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया।
Related Posts
More News:
- 1. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 2. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
- 3. MP News : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पुजारियों ने किया पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
- 4. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

