Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : मधुमक्खियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं पर बोला हमला, मची अफरा-तफरी...
घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CG News : गरियाबंद। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला कदलीमुड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना स्कूल में नल जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी में मधुमक्खियों के छत्ते के कारण हुई, जहां से उड़कर इनका झुंड बच्चों पर टूट पड़ा।
CG News : बता दें कि हमले के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई स्कूली छात्र-छात्राओं को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया, जिससे बच्चे दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। शिक्षकों और आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चों को सुरक्षित करने की कोशिश की। घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


