Create your Account
CG News : सिंघनपुर गुफा में रिसर्च टीम पर मधुमक्खियों का हमला, जान बचाकर भागे वैज्ञानिक, 4 की हालत गंभीर
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सिंघनपुर गुफा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिसर्च के लिए पहुंची वैज्ञानिकों की टीम पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज ओपी फोर्टिस जिंदल अस्पताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर की एक यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय रिसर्च टीम सिंघनपुर गुफा के शैल चित्रों और ऐतिहासिक संरचनाओं का अध्ययन करने पहुंची थी। टीम में तीन महिला और दो पुरुष वैज्ञानिक शामिल थे। निरीक्षण के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा।
अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वैज्ञानिक जान बचाने के लिए पहाड़ी इलाके में इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच रेस्क्यू टीम ने घायलों को स्ट्रेचर की मदद से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बचाव कार्य के दौरान एक वनकर्मी भी घायल हो गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार ब्रम्हानंद धृतलहरे, स्मृद्धि, भाग्यश्री, सुमन, निहारिका और गितेश्वर पटेल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने फिलहाल गुफा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और पर्यटकों व शोधकर्ताओं को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : 42 लाख के रेलवे बिजली खंभों को गैस कटर से काटकर बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : तेंदुए ने घर से बुजुर्ग को घसीट ले गया, जंगल में मिली लाश, गांव में दहशत का माहौल
- 3. IPL 2026 Points Table : लखनऊ ने RCB को 9 रनों से हराया, बेंगलुरु ने गंवाया ये बड़ा मौका; पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण
- 4. RCB vs MI IPL 2026 : मुंबई ने बेंगलुरु को दिया 167 का टारगेट, भुवनेश्वर का 'चौका', तिलक ने ठोका फिफ्टी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

