Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : महुआ बीनने गए दंपति पर मधुमक्खियों ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

घटना डौंडी थाना क्षेत्र के गोटूलमुड़ा गांव की है।

CG News : महुआ बीनने गए दंपति पर मधुमक्खियों ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
X

CG News : बालोद। जंगल में महुआ बीनने गए एक बुजुर्ग दंपति पर उस वक्त आफत टूट पड़ी, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में 65 वर्षीय चम्पूलाल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के गोटूलमुड़ा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, चम्पूलाल अपनी पत्नी के साथ रोजमर्रा की तरह जंगल में महुआ बीनने पहुंचे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा और दोनों को बुरी तरह डंक मारने लगा। हमले से घबराए दंपति बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन चम्पूलाल की हालत मौके पर ही बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं सुमित्रा किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकलीं और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों को जंगल जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire