Create your Account
CG News : बीए छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा माई लास्ट डे, फिर उठाया खौफनाक कदम...
- Rohit banchhor
- 10 Mar, 2025
मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG News : सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखोली में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक बीए छात्र ने सोशल मीडिया पर माइ लास्ट डे लिखकर पोस्ट किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घर वालों ने उसका शव देखा। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG News : बता दें कि मृतक विद्यासागर स्वाध्यायी ग्राम सखोली का निवासी था और बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं और विद्यासागर भी उनके काम में हाथ बंटाता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। विद्यासागर भी अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह जब परिवार के सदस्यों ने उसका कमरा खोला, तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।
CG News : इससे पहले, विद्यासागर ने रात करीब दो बजे फेसबुक पर माइ लास्ट डे लिखकर एक पोस्ट किया था। घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
CG News : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। विद्यासागर की अचानक मौत से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि विद्यासागर पढ़ाई में अच्छा था और उसने कभी भी ऐसी कोई बात नहीं कही, जिससे उसके आत्महत्या करने का अंदेशा हो।
Related Posts
More News:
- 1. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
- 2. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
- 3. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 4. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

