Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आयुर्वेदिक डॉक्टर की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है, लेकिन इसका विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

CG News : आयुर्वेदिक डॉक्टर की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बीके राठौर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ. राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे। हाल ही में एक आदिवासी युवती के साथ उनका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे थे। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है, लेकिन इसका विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

CG News : बता दें कि डॉ. बीके राठौर चारामा ब्लॉक में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी दुर्ग में सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले एक आदिवासी युवती ने उन पर इलाज के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उनका एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद डॉ. राठौर दो दिन पहले भिलाई अपने निवास पर लौट आए थे। माना जा रहा है कि वीडियो वायरल होने और बदनामी के डर से उन्होंने आत्मग्लानि में यह कदम उठाया।

CG News : सूचना मिलते ही सीएसपी छावनी और छावनी थाना की टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने खिड़की के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire