Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: शासकीय विद्यालय कसेकेरा में औषधीय पादप संरक्षण एवं किचन गार्डन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

CG News

CG News: शासकीय विद्यालय कसेकेरा में औषधीय पादप संरक्षण एवं किचन गार्डन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश
X

CG News: बागबाहरा: शासकीय हाई एवं पूर्व माध्यमिक शाला कसेकेरा में औषधीय पादप बोर्ड, रायपुर (छत्तीसगढ़) की टीम ने विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पादप विज्ञानी डॉ. गिरी ने औषधीय पौधों के महत्व, उनकी प्रकृति तथा संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधे दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और विभिन्न व्याधियों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

CG News: कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यालय में विकसित किचन गार्डन और औषधीय पौधों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया। डॉ. गिरी ने समझाया कि किचन गार्डन के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान कर उन्हें स्वस्थ, तंदुरुस्त और बुद्धिमान बनाया जा सकता है। उन्होंने चटाई विधि द्वारा पादप संरक्षण की तकनीक की सराहना की तथा सामुदायिक सहभागिता से जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।

CG News: टीम ने विज्ञान आश्रम का भ्रमण कर विभिन्न दुर्लभ औषधीय प्रजातियों का अवलोकन किया और आश्रम के संचालक सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर विश्वास मेश्राम से चर्चा की। अंत में विद्यालय एवं आश्रम को औषधीय पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम के लिए प्राचार्य पवन चक्रधारी ने टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने प्राणी विज्ञान व्याख्याता लोकू चंद्राकर व्याख्याता, शिक्षक जितेंद्र साहू कोमन चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, कामाक्षी चंद्राकर, प्रेमिन दीवान, राहुल ध्रुव, मोनेश देवांगन, ओमप्रकाश ध्रुव का योगदान रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire