Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : नकली सोने के जेवर में फर्जी हालमार्क लगाकर लोन लेने का प्रयास नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

समय रहते बैंक और पुलिस की सतर्कता के कारण संभावित आर्थिक नुकसान टल गया।

CG News : नकली सोने के जेवर में फर्जी हालमार्क लगाकर लोन लेने का प्रयास नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
X

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई पुलिस ने नंदिनी रोड छावनी स्थित सिटी यूनियन बैंक शाखा में नकली स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण लेने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। समय रहते बैंक और पुलिस की सतर्कता के कारण संभावित आर्थिक नुकसान टल गया।

शाखा प्रबंधक अनुराग बंधु ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10ः30 बजे एक व्यक्ति ऋण के लिए बैंक आया। बैंक के स्वर्ण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने जांच की तो आभूषण नकली पाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 833 एवं 916 कैरेट का फर्जी हालमार्क अंकित कर आभूषण को असली दिखाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी राज कुमार पातरा (37 वर्ष), निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), वर्तमान निवास दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जब्त किए गए, जिनमें हार, कंगन, चैन, ब्रेसलेट और अंगूठी शामिल हैं। थाना छावनी पुलिस ने मामले में धारा 318(4), 336(2) और 62 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire