Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के वीर सपूत का बलियान व्यर्थ नहीं जाएगा

उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के पथ पर और दृढ़ संकल्पित करता है।

CG News: मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के वीर सपूत का बलियान व्यर्थ नहीं जाएगा
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंतत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय है। इसमें छत्तीसगढ़ के वीर सपूत राइफलमैन जीडी कशव सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। मैं शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूं और शोकाकुल परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करता हूं। उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के पथ पर और दृढ़ संकल्पित करता है।

बता दें कि मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया था। इस हमले में अर्धसैनिक बल के दो जवान शहीद हो गए। वहीं, 4 जवान घायल हो गए। अफसरों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई।

अफसरों के मुताबिक बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। असम राइफल्स के जवान इंफाल से 407 टाटा वाहन में यात्रा कर रहे थे, जब शाम करीब 6 बजे नामबोल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हमला हुआ। जहां हमला हुआ वह जगह इंफाल हवाई अड्डे से लगभग 8 किलोमीटर दूर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire