Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने लगाई फांसी, दो मासूम बच्चों की मां ने दी जान

फिलहाल, शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है।

CG News : असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने लगाई फांसी, दो मासूम बच्चों की मां ने दी जान
X

CG News : कोरबा। जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मानिकपुर में असिस्टेंट मैनेजर राजीव कुमार की पत्नी श्रुति ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना मंगलवार 17 जून को दोपहर करीब 3 बजे की है। श्रुति के दो बच्चे, एक 7 साल का और दूसरा मात्र 14 महीने का, अब मां के साये से वंचित हो गए हैं।

बता दें कि घटना का खुलासा तब हुआ जब श्रुति के 7 वर्षीय बच्चे ने रोते हुए पड़ोसियों को बताया, मम्मी रस्सी में लटकी हैं और कुछ बोल नहीं रही हैं। पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे और नायलॉन की रस्सी से लटकी श्रुति को देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत उसे उतारा और एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय राजीव कुमार अपने कार्यालय में थे। पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घर पहुंचे।

पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नवीन पटेल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल के कमरे की बारीकी से जांच की। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire