Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गांजा बेचकर अवैध कमाई से बनी 40 लाख की संपत्ति फ्रीज, सफेमा कोर्ट ने दिया आदेश...

जिसमें मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की गई है।

CG News : गांजा बेचकर अवैध कमाई से बनी 40 लाख की संपत्ति फ्रीज, सफेमा कोर्ट ने दिया आदेश...
X

CG News : दुर्ग। दुर्ग जिले में गांजा बेचकर अवैध कमाई से संपत्ति बनाने वाले आरोपियों पर सफेमा कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने आरोपी परिवार की 40 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश दिया है। यह दुर्ग जिले में इस तरह का पहला मामला है, जिसमें मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की गई है।

CG News : बता दें कि 23 दिसंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग के तितुरडीह निवासी सुमन बारले (पांडेय) और उसके परिवार द्वारा मादक पदार्थ गांजा बेचकर अवैध कमाई की जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की और सुमन बारले के किराए के मकान से 16.782 किलोग्राम गांजा और 68,200 रुपये की नकदी बरामद की।

CG News : पुलिस ने सुमन बारले, उसके पति शैलेंद्र पांडेय, उसकी छोटी बहन और अन्य परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वे कई वर्षों से गांजा और शराब बेचकर अवैध कमाई कर रहे थे। इस कमाई से उन्होंने मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के गहने और तितुरडीह में जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उन्होंने एक मकान का निर्माण भी शुरू कर दिया था।

CG News : सफेमा कोर्ट की कार्रवाई-
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उनकी संपत्ति की जांच शुरू की। सफेमा कोर्ट को प्रकरण भेजा गया, जहां आरोपियों को संपत्ति के संबंध में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया। आरोपियों द्वारा जवाब नहीं दिए जाने पर कोर्ट ने उनकी संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश दिया।

CG News : फ्रीज की गई संपत्ति में-
तितुरडीह में नजुल भूमि और निर्माणाधीन मकान (करीब 30 लाख रुपये)
बैंक में जमा राशि (6,55,252 रुपये)
बुलेट मोटरसाइकिल (1 लाख रुपये)
एक्टिवा वाहन (50,000 रुपये)
नकदी (68,200 रुपये) कुल मिलाकर करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire