Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट...

इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा।

CG News : नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संचालन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस कदम से चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित किया जाएगा।

CG News : बता दें कि 20 जनवरी से राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी होगी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा।

CG News : वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी, और नाम वापसी की आखिरी तिथि 6 फरवरी होगी। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी हैं। इसके परिणाम 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

CG News : चुनाव क्षेत्र और नगर निगम-
इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे।

CG News : पंचायत चुनाव की स्थिति-
वहीं, जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी। प्रेक्षकों की नियुक्ति राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। इन प्रेक्षकों का कार्य चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना और सुनिश्चित करना है कि सभी चुनावी गतिविधियाँ पारदर्शी और नियमों के अनुसार हों।

देखें लिस्ट-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire