Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: नक्सलियों की एक और कायराना करतूत, सड़क निर्माण में लगे मुंशी की हत्या, JCB फूंकी

CG News: नक्सलियों की एक और कायराना करतूत, सड़क निर्माण में लगे मुंशी की हत्या, JCB फूंकी
X

CG News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है। बलरामपुर जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसापाठ गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मुंशी की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, माओवादियों ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही JCB मशीन को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

CG News: जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच, नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।


CG News: जानकारी के अनुसार, नक्सलियों का एक समूह अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचा और मुंशी पर हमला कर दिया। हमले में मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नक्सलियों ने वहां खड़ी JCB मशीन में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक मुंशी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire