Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: पशुचारा परिवहन संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की चेतावनी, पैराकुट्टी वाहन को टोल नाका में छूट देने की मांग

CG News: पशुचारा परिवहन संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की चेतावनी, पैराकुट्टी वाहन को टोल नाका में छूट देने की मांग
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ पशुचारा परिवहन संघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चचितकालीन हड़ताल मे जाने वाले हैं। पशुचारा परिवहन संघ 28 अप्रैल से तुता धरन स्थल मे हड़ताल पर जाएंगे। पशुचारा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मंगों को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों तक बात पहुंचाई गई लेकिन इसके बावजूद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया।

CG News: उन्होंने बताया कि पशुचारा परिवहन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पशुपालकों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। चारा वाहनों की आवाजाही ठप होने से हजारों पशुओं को समय पर चारा नहीं मिल पाएगा। इससे उनके स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है।

CG News: संघ की प्रमुख मांगों में RTO के परिवहन विभाग द्वारा चालन कार्यवाही से मुक्त किया जाना, पुलिस विभाग द्वारा चालन कार्यवाही से मुक्त किया जाना और पशुचारा पैराकुट्टी वाहन को टोलनाका से मुक्त किए जाने की मांग शामिल है।

CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़ 700 से ज्यादा गाड़ी पशु चारा पहुंचाने का काम करते हैं, जिसमें ड्राईवर लेबर, मालिक, मिलकर टोटल 12 12,000 परिवार 13000 का जीवन-यापन चल रहा है। ऐसे उनके हड़ताल मे चले जाने से जीवन यापन मे दिक्क़तों का समाना करना पड़ेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire