Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...

यह सुनते ही खेमबाई के परिजन पीपर छेड़ी से कसेकेरा पहुंच गए।

CG News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...
X
CG News : गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसेकेरा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उसकी बेड में संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं महिला का पति शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा था। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


CG News : बता दें कि मृतिका खेमबाई 32 वर्ष अपनी मायके में रहकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी कर रही थी। बताया जाता है कि मृतिका खेमबाई गोबिंद की दूसरी पत्नी थीं, जिनकी शादी दो साल पहले हुई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। मृतिका ज्यादातर अपने मायके में रहती थीं और कभी-कभार ससुराल आती थीं। जानकारी के अनुसार, मृतिका के पति गोबिंद ने आज सुबह खेमबाई की मृत्यु की सूचना उसके मायके में फोन कर उसके बड़े भाई दूज लाल को दी।


CG News : यह सुनते ही खेमबाई के परिजन पीपर छेड़ी से कसेकेरा पहुंच गए। भाई दूज लाल ने बताया कि गोबिंद ने जिस मौत को सामान्य बताकर जल्दी अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की, वह सामान्य नहीं थी। मृतिका के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, मंगलसूत्र टूटा हुआ था, और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। माजरा देख पीड़ित परिवार ने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया।


CG News : जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मृतिका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire